
दिल्ली में ऐसे हुआ पार्टी ड्रग बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, विदेशी नागरिक चला रहा था नशे का कारोबार
AajTak
आरोपी शख्स नाइजीरिया का नागरिक है. उसी की निशानदेही पर पुलिस ने द्वारका जिले के संत नगर में एक घर में चलाई जा रही लैब पर छापा मारा और पार्टी ड्रग बनाने वाली प्रयोगशाला का भंडाफोड़ कर दिया. आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी लैब का पर्दाफाश किया है, जहां जीवन रक्षक दवाएं नहीं बल्कि पार्टी ड्रग बनाई जा रही थी. अवैध रूप से नशे का सामान बनाने वाली इस लैब का कर्ताधर्ता कोई भारतीय नहीं, बल्कि एक विदेश नागरिक है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
पहले दिल्ली पुलिस ने विकासपुरी इलाके से विदेशी नागरिक को 129 ग्राम अच्छी गुणवत्ता वाले मेथामफेटामाइन और दवाओं के निर्माण के लिए 17 किलोग्राम से अधिक कच्चे माल के साथ पकड़ा था. दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर की शिनाख्त 29 वर्षीय चिगेमेज़ु जॉन उडेचुकु के रूप में हुई है.
वह नाइजीरिया का नागरिक है. उसी की निशानदेही पर पुलिस ने फिर द्वारका जिले के संत नगर के एक घर में चलाई जा रही लैब पर छापा मारा और पार्टी ड्रग बनाने वाली प्रयोगशाला का भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस के मुताबिक, मौके से दवाएं बनाने के लिए अत्याधुनिक उपकरण और 78 किलोग्राम से अधिक कच्चा माल भी बरामद किया गया है.
द्वारका के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि विदेशी आरोपी चिगेमेज़ु जॉन उडेचुकु ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वो और उसके सहयोगी संत नगर इलाके में मेथामफेटामाइन बनाने वाली एक प्रयोगशाला चला रहे थे. इस बारे में जानकारी मिलने के बाद एंटी नारकोटिक्स सेल (द्वारका) ने छापेमारी की और अवैध दवा बनाने वाली लैब का भंडाफोड़ हो हो गया.
डीसीपी अंकित सिंह ने कहा कि कुल 78 किलोग्राम से अधिक कच्चा माल और अत्याधुनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं. उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






