
दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकी, एयरपोर्ट समेत कई स्कूलों को भेजा गया मेल
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रविवार को बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी. एयरपोर्ट के साथ-साथ राजधानी के कई स्कूलों और संस्थानों को भी इसी तरह के बम धमकी वाले ईमेल भेजे गए, जिन पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ईमेल भेजने वाले ने खुद को "टेरराइज 111" नामक आतंकी संगठन से जुड़ा बताया और दावा किया कि विभिन्न जगहों पर बम लगाए गए हैं, जिनमें अगले 24 घंटे के भीतर विस्फोट हो सकता है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की सामग्री प्राथमिक तौर पर मज़ाक जैसी लग रही है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, यह धमकी वाला ईमेल लगभग 100 से 150 संगठनों के पते पर भेजा गया था.
यह भी पढ़ें: Youtube देख युवक ने बनाया बम, चाचा की दुकान में रखा... टाइमर में खराबी के चलते ब्लास्ट होने से बचा
इस बीच, दिल्ली के दो स्कूलों - द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और कुतुब मीनार के पास सरवोदय विद्यालय - में भी बम की धमकी वाले ईमेल पहुंचे. दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, दोनों स्कूलों में बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड और पुलिस टीमों ने गहन तलाशी की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह धमकी झूठी साबित हुई.
पुलिस के मुताबिक, टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की सर्चिंग की. फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल यूनिट भी तैनात रही. हालांकि, तलाशी के बाद कुछ भी असामान्य नहीं पाया गया.
जम्मू एयरपोर्ट को भी बम की मिली धमकी

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










