
दिल्ली में इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, 27 करोड़ की 'हाइड्रोपोनिक मारिजुआना' बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी में देर रात की गई कार्रवाई में 27 करोड़ की हाइड्रोपोनिक मारिजुआना के साथ एक पूर्व इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. भारत, थाईलैंड और यूएई तक फैले इस ड्रग नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को एक टिप मिली और ऑपरेशन 'जनक सिनेमा' से खुला यह हाई-प्रोफाइल कस्टम्स कनेक्शन.
दिल्ली पुलिस ने एक इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है. ये कार्टेल भारत से थाईलैंड और यूएई तक फैला हुआ था. इस नेटवर्क के तार सीधे कस्टम विभाग से जुड़े निकले हैं. पुलिस ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स के एक पूर्व इंस्पेक्टर रोहित कुमार शर्मा (35) को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 21 किलो हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद किया गया. उसकी मार्केट वैल्यू करीब 27 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) संजीव कुमार यादव के मुताबिक, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बड़ी ड्रग डिलीवरी होने वाली है. सूचना पुख्ता लगने पर पुलिस ने 13 और 14 अक्टूबर की दरमियानी रात को जनक सिनेमा के पास जाल बिछाया. देर रात एक शख्स कार में ड्रग की खेप लेकर पहुंचा. उसकी पहचान रोहित कुमार शर्मा के रूप में हुई, जो खुद को 'कस्टम्स अफसर' बताकर बच निकलता था.
पुलिस ने जैसे ही उसे रोका और सर्च किया, उसके पास से ओशन ग्रोन वीड यानी हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की भारी खेप बरामद हुई. पुलिस ने उसके पास से 44.42 लाख रुपए कैश, एक कार और एक स्कूटर भी जब्त किया है. पुलिस की जांच में पता चला कि जब्त की गई ड्रग कोई आम भांग नहीं थी. यह एक हाई-एंड, साइंटिफिकली ग्रोन वैरायटी है. इसे हाइड्रोपोनिक मारिजुआना कहा जाता है. इसे मिट्टी में नहीं, बल्कि पानी में न्यूट्रिएंट्स के साथ उगाया जाता है.
पुलिस ने बताया कि इसमें टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल की मात्रा सामान्य भांग की तुलना में 10 गुना अधिक होती है. यही वजह है कि यह पार्टी सर्कल्स और हाई-प्रोफाइल यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है. इस तरह की ड्रग्स को अक्सर थाईलैंड से इंटरनेशनल कूरियर रूट्स के जरिए भारत में लाया जाता है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित कुमार शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक है. वो 2015 में सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर भर्ती हुआ था.
साल 2019 में उसकी जिंदगी ने खतरनाक मोड़ लिया, जब वह केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर पोस्टिंग के दौरान सोने की स्मगलिंग के केस में गिरफ्तार हुआ. डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. इसी मामले के बाद उसके खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच शुरू हुई. साल 2023 में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. नौकरी जाने के बाद वो भारत से दुबई चला गया, जहां उसकी मुलाकात बिहार के अभिषेक से हुई.
यहीं से शुरू हुआ एक नया खेल. दोनों ने मिलकर थाईलैंड से भारत में हाइड्रोपोनिक मारिजुआना इम्पोर्ट करने की साजिश रची. ड्रग्स को लाने के लिए उन्होंने गुवाहाटी एयरपोर्ट्स को चुना ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बच सकें. रोहित शर्मा ने इस काम में अपने पुराने कस्टम्स कॉन्टैक्ट्स का भरपूर इस्तेमाल किया. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का वित्तीय सिस्टम भी बेहद एडवांस था. ड्रग्स से मिले को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए दुबई भेजा जाता था.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







