
दिल्ली में अब फ्री बिजली कैसे मिलेगी? सब्सिडी लेने के लिए क्या जरूरी? जानिए 7 बड़े सवालों के जवाब
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब से बिजली बिल पर सब्सिडी उन्हें ही दी जाएगी, जो लोग इसके लिए अप्लाई करेंगे. इसके लिए 31 अक्टूबर तक फॉर्म जमा करना होगा. इस फॉर्म में आपको बताना होगा कि सब्सिडी लेना चाहते हैं या नहीं. दिल्ली में 2015 से बिजली बिल पर सब्सिडी मिल रही थी.
दिल्ली वालों को बिजली बिल पर अब सब्सिडी तभी मिलेगी, जब वो इसके लिए अप्लाई करेंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसका ऐलान किया. उन्होंने बताया कि कुछ लोग बिजली बिल पर सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं, इसलिए अब सिर्फ उन्हें ही सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेंगे. उन्होंने बताया कि सब्सिडी के लिए आज से ही आवेदन कर सकते हैं.
दिल्ली में 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद बिजली बिल पर छूट दे दी गई थी. तभी से दिल्ली में केजरीवाल सरकार 200 यूनिट तक की बिजली फ्री दे रही थी. लेकिन अक्टूबर 2022 से सबको सब्सिडी नहीं मिलेगी. अब सब्सिडी सिर्फ उन्हें ही मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेंगे.
अब तक सब्सिडी छोड़ने का कोई ऑप्शन नहीं था. यानी, आप चाहें या न चाहें, सब्सिडी मिलती ही थी. लेकिन अब सब्सिडी लेने और नहीं लेने का ऑप्शन रहेगा.
दिल्ली में 58 लाख बिजली उपभोक्ता हैं. इनमें से 47 लाख परिवारों को बिजली बिल पर सब्सिडी मिलती है. 30 लाख परिवारों की बिजली फ्री मिलती है, जबकि 17 लाख परिवारों का बिजली बिल आधा आता है.
1. सब्सिडी लेने का तरीका क्या है?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अगले बिजली बिल के साथ एक फॉर्म आएगा. इस फॉर्म को भरना होगा और बताना होगा कि सब्सिडी चाहते हैं या नहीं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









