
दिल्ली में अफगान दूतावास ने बंद किया कामकाज, विदेश मंत्रालय को चिट्ठी भेजकर दी जानकारी
AajTak
अफगान दूतावास की ओर से भारत में अपना कामकाज बंद करने की खबरों पर भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में अफगान दूतावास ने कथित तौर पर इस मुद्दे को लेकर एक चिट्ठी भेजी है. हालांकि इस लेटर की प्रामाणिकता और इसके कॉन्टेंट की जांच की जा रही है.
अफगानिस्तान ने भारत में स्थित अपने दूतावास में कामकाज बंद कर दिया है. इसे लेकर अफगान दूतावास की ओर से एक सूचना भी जारी गई है. हालांकि भारत सरकार की ओर से इसकी प्रमाणिकता की जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक दूतावास का नेतृत्व राजदूत फरीद ममुंडज़े कर रहे हैं और वह इस वक्त समय लंदन में हैं.
ममुंडज़े को पिछली अशरफ गनी सरकार ने नियुक्त किया था और अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद भी वह अफगान दूत के रूप में काम कर रहे हैं.
अफगान दूतावास की ओर से भारत में अपना कामकाज बंद करने की खबरों पर भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में अफगान दूतावास ने कथित तौर पर इस मुद्दे को लेकर एक चिट्ठी भेजी है. हालांकि इस लेटर की प्रामाणिकता और इसके कॉन्टेंट की जांच की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक पिछले कई महीनों से अफगान के राजदूत ममुंडज़े के भारत से बाहर रहने, वहां शरण मिलने के बाद राजनयिकों के लगातार तीसरे देशों में जाने और दूतावास कर्मियों के बीच अंदरूनी कलह की वजह से हुआ है. जानकारी के मुताबिक दूतावास ने अगले कुछ दिनों में दूतावास का कामकाज बंद करने के अपने फैसले पर विदेश मंत्रालय को एक चिट्ठी भेज दी है. हालांकि इस मामले पर दूतावास की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
इसी साल अप्रैल-मई में तालिबान ने ममुंडज़े की जगह दूतावास का नेतृत्व करने के लिए चार्ज डी'एफ़ेयर की नियुक्ति की थी. हालांकि दूतावास की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया था कि उसके नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लिहाजा दूतावास ने इस नियुक्ति को मानने से इनकार कर दिया था.
सत्ता के लिए संघर्ष तब शुरू हुआ जब कादिर शाह 2020 से दूतावास में व्यापार पार्षद के रूप में काम कर रहे थे, उन्होंने अप्रैल के अंत में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर दावा किया था कि उन्हें तालिबान द्वारा दूतावास में प्रभारी डी'एफ़ेयर के रूप में नियुक्त किया गया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










