
दिल्ली में अज्ञात युवक की बोरी में मिली लाश, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस
AajTak
दिल्ली पुलिस को पंजाबी बाग के रोहतक रोड पर फुटपाथ पर एक बोरी में लाश पड़ी मिली. इसके बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पंजाबी बाग थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. वहीं, पुलिस को जिस जगह पर शव बरामद हुआ उसके आसपास की सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है.
दिल्ली पुलिस को पंजाबी बाग के रोहतक रोड पर फुटपाथ पर एक बोरी में लाश पड़ी मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि शव की पहचान की जा रही है. साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है.
दरअसल, 2 मार्च की दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि पंजाबी बाग के रोहतक रोड पर फुटपाथ पर एक बोरी पड़ी है, जिससे बदबू आ रही है. जिस जगह पर बोरी पड़ी है, वहां से काफी लोग पैदल चल रहे हैं. दिल्ली पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तो बोरी काटकर देखि तो अंदर एक युवक की लाश मिली.
ये भी पढ़ें- Delhi Crime: जो प्लेस्कूल खोलने का सपना था, उसी में मिली वर्षा की डेडबॉडी, पार्टनर ही निकला कातिल
इसके बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पंजाबी बाग थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. वहीं, पुलिस को जिस जगह पर शव बरामद हुआ उसके आसपास की सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस को अंदेशा है कि हत्या की वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया है. इसके बाद किसी ने शव को फुटपाथ पर रखकर फरार हो गया है.
12 साल के लड़के ने 14 साल के छात्र की हत्या
बता दें कि 23 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके में संतरविदास गली में 8वीं क्लास के छात्र की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस का कहना था कि 12 साल के लड़के 14 साल के छात्र की हत्या कर दी. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे. हत्या की वारदात को स्कूल के बाहर अंजाम दिया गया था. दोनों के बीच मामूली बात पर झगड़ा शुरू हुआ था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़कर जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









