
दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर गंभीर खामियां... निगरानी के बाद DGCA ने 7 दिन में दुरुस्त करने का आदेश दिया
AajTak
DGCA की हालिया निगरानी में दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई हैं. रिपोर्ट में फ्लाइट संचालन, रखरखाव और उपकरणों की निगरानी में भारी लापरवाही पाई गई. DGCA ने सभी ऑपरेटरों को 7 दिन के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
भारत के विमानन क्षेत्र की निगरानी करने वाली संस्था DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने देश के प्रमुख हवाई अड्डों, खासतौर से दिल्ली और मुंबई की हालिया जांच में चौंकाने वाली लापरवाही का खुलासा किया है. यह जांच 19 जून को DGCA द्वारा जारी आदेश के बाद की गई थी, जिसमें एयरपोर्ट्स की सुरक्षा और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई.
DGCA की दो टीमों ने इस विशेष निगरानी अभियान के तहत कई अहम पहलुओं की जांच की, जिनमें फ्लाइट ऑपरेशन्स, एयरवर्दीनेस (उड़ान के लिए उपयुक्तता), रैम्प सुरक्षा, एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल), संचार, नेविगेशन और सर्विलांस (CNS) सिस्टम्स, और प्री-फ्लाइट मेडिकल चेकअप जैसे क्षेत्र शामिल थे.
यह भी पढ़ें: एअर इंडिया पर DGCA सख्त, पायलट ड्यूटी नियमों के उल्लंघन पर एयरलाइन को दिया नोटिस
डोमेस्टिक विमान का टायर मरम्मत के बाद उड़ान की इजाजत
जांच में यह पाया गया कि एक निर्धारित घरेलू विमान उड़ान के लिए तैयार नहीं था क्योंकि उसके टायर घिस चुके थे. इसे तब तक रोका गया जब तक कि मरम्मत नहीं हो गई. कुछ मामलों में विमान की मेंटेनेंस के दौरान आवश्यक कार्य आदेशों का पालन नहीं किया गया. एक प्रमुख हवाई अड्डे पर तीन वर्षों से "अब्स्ट्रक्शन लिमिटेशन डेटा" को अपडेट नहीं किया गया था, जबकि एयरपोर्ट के आसपास कई नई इमारतें बन चुकी थीं. फिर भी कोई नया सर्वे नहीं किया गया.
बैगेज ट्रॉली, बेल्ट लोडर खराब हालत में पाए गए!

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






