
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक टकराईं 20 गाड़ियां, 2 लोगों की मौत... 15 घायल
AajTak
हरियाणा के नूंह में सोमवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हो गया. जहां एक के बाद एक 20 वाहन टकरा गए. जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हरियाणा के नूंह क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां कोहरे के दौरान एक के बाद एक 20 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं. जिसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए व 2 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो राजस्थान के अलवर व जयपुर जिले के हैं. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक्सप्रेस वे के पैनल नंबर 44-45 पर घना कोहरा होने का कारण अमरूद से भरा हुआ एक ट्रक पलट गया. इसके बाद पीछे से आई एक बस ने बचाव के लिए साइड में लिया और उसके पीछे आ रही दो डंपर बचने के चक्कर में एक दूसरे से टकरा गए. उसके बाद देखते ही देखते पीछे से आ रही करीब 20 गाड़ियां एक दूसरे से टकराती हुई चली गईं.
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद एक्सीडेंट में घायलों की मदद के बजाय वीडियो बनाने लगे लोग, भड़कीं खुशबू पाटनी, दिखाया भयावह मंजर
एक के बाद एक भिड़ीं 20 गाड़ियां
यह पूरा हादसा किसी फिल्मी मंजर से काम नहीं था. वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई. लोगों ने चिल्लाकर रोकने का प्रयास किया. लेकिन गाड़ियां एक दूसरे से टकराती हुई चली गईं. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गाड़ियां आपस में टकराती हुईं लाइव नजर आ रही हैं.
इस हादसे में अलवर के अंबेडकर नगर के बी ब्लॉक में रहने वाले सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर हरीश और जयपुर के रहने वाले एक बिजनेसमैन की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हरीश अपनी कार से दिल्ली ड्यूटी पर जा रहा था. इसी दौरान कोहरा होने के कारण उसकी गाड़ी सामने खड़े ट्रक में घुस गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इसके अलावा जयपुर की आदर्श नगर जनता कॉलोनी में रहने वाले शेख मोहम्मद भी अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे और उनकी गाड़ी ट्रोले से टकरा गई. इस दौरान शेख मोहम्मद की मौत हो गई.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






