
दिल्ली: भजनपुरा चौक से सुबह-सुबह हटाई गई दरगाह, मंदिर भी हटाने की तैयारी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
AajTak
दिल्ली के भजनपुरा में अवैध मंदिर और अवैध दरगाह हटाने के लिए रविवार को भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. सबसे पहले अवैध दरगाह को हटाया. इस दौरान पुलिस ने ड्रोन से भी निगरानी की ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो सके.
दिल्ली के भजनपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध मंदिर और अवैध दरगाह हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए बडी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. इस दौरान सबसे पहले दरगाह को हटाया गया जो करीब तीन दशक से ज्यादा पुरानी बताई जा रही है. दरगाह हटाने के बाद मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. जिस जगह यह अवैध निर्माण हटाया जा रहा है उसे वजीराबाद रोड के नाम से भी जाना जाता है.
ड्रोन से भी की गई निगरानी
लोक निर्माण विभाग (PWD) की तरफ से की इस कार्रवाई के दौरान ना केवल दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहे बल्कि केंद्रीय बलों की भी मौजूदगी रही. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गई. पुलिस इस दौरान माइक से भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हुई नजर आई. कहा जा रहा है कि इस मस्जिद को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे.
लगातार लग रहा था जाम
यह मजार बीच सड़क पर आ गई थी जिसे हटाने के लिए काफी समय से मांग की रही थी. आज सुबह-सुबह यहां भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच जेसीबी ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. यहां पर पीडब्ल्यूडी का डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है जिसमें ऊपर मेट्रो रूट और नीचे सड़क बन रही है. इस मजार के होने की वजह से यहां लगातार जाम की स्थिति बन रही थी. इसके नजदीक ही हनुमान मंदिर है जिसे हटाने की भी तैयारी की जा रही है और लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं.
उत्तर पूर्वी दिल्ली में अभी भी कई इलाके चिह्नित किए गए हैं जहां सड़क के बीच में मंदिर और मस्जिद दोनों आ रहे हैं.लोक निर्माण विभाग जल्द ही इन पर भी एक्शन ले सकता है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









