
दिल्ली ब्लास्ट: शाहीन से पूछताछ में बड़ा खुलासा, क्लीनिक और अस्पताल बने थे आतंकी मॉड्यूल का कवर
AajTak
दिल्ली बम धमाके की जांच में NIA ने अपना शिकंजा और कड़ा कर दिया है. गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन सहित सात आरोपितों को विभिन्न राज्यों के पांच शहरों में ले जाकर पूछताछ तेज कर दी गई है. जांच एजेंसी का फोकस अब उस हाई-प्रोफाइल डॉक्टर नेटवर्क पर है, जो 'कवर प्रोफेशन' के जरिए आतंकियों को लॉजिस्टिक, फाइनेंशियल और शेल्टर सपोर्ट दे रहा था. कई शहरों में OGW और सपोर्ट मॉड्यूल के तार तेजी से सामने आ रहे हैं.
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में जुटी NIA ने अपनी जांच कई राज्यों तक फैला दी है. सूत्रों के मुताबिक बीती रात एजेंसी डॉक्टर शाहीन को फरीदाबाद लेकर आई, जहां उसके पुराने संपर्कों, सपोर्ट सिस्टम और संभावित ठिकानों की गहन जांच की गई. NIA ने जिन पांच शहरों लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर को 'कोर ज़ोन' बनाया है, वहां अब हाई-इंटेंसिटी रेड और इंटेलिजेंस ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.
अब OGW पर कसेगा शिकंजा
जांच एजेंसी को शक है कि दिल्ली धमाके के पीछे सिर्फ ऑपरेशनल मॉड्यूल ही नहीं, बल्कि एक 'डॉक्टर नेटवर्क' भी काम कर रहा था, जो अपनी पहचान छुपाने के लिए अस्पतालों, क्लीनिकों और मेडिकल सेटअप को कवर की तरह इस्तेमाल करता था. यह नेटवर्क उच्च शिक्षित व्यक्तियों पर आधारित था, जो लो एक्सपोजर और हाई एक्सपर्टीज मॉडल पर काम करते थे ताकि किसी सुरक्षा एजेंसी को संदेह न हो.
डॉक्टर शाहीन और अन्य आरोपितों से पूछताछ में NIA को पता चला कि UP और हरियाणा के कई शहरों में उनसे जुड़े OGW (Over Ground Workers) सक्रिय थे. इन OGW ने आतंकी मॉड्यूल को लॉजिस्टिक सपोर्ट, शेल्टर, वाहन और फाइनेंस मुहैया कराया था. इसी कारण अब NIA स्थानीय सहयोगियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
मेडिकल इंस्टीट्यूट को आतंकी बनाते थे कवर
सहारनपुर में बरामद वाहनों की फोरेंसिक जांच पूरी कर ली गई है, वहीं कानपुर में किराए के मकानों, संभावित सेफ-हाउस और संदिग्ध मेडिकल इंस्टीट्यूट की तलाश जारी है. सूत्रों के अनुसार, चैट, कॉल डेटा और डिजिटल फुटप्रिंट ने साफ किया है कि यह आतंक नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










