
दिल्ली ब्लास्ट: पुलिस हिरासत में फरीदाबाद का कार डीलर, पुराने वाहनों की बिक्री के लिए नए निर्देश
AajTak
Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला के पास हुए जोरदार धमाके में इस्तेमाल कार फरीदाबाद के एक डीलर से खरीदी गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उस डीलर को हिरासत में ले लिया है. उसका नाम अमित बताया जा रहा है. इसके साथ ही कार डीलरों को नए निर्देश जारी किए गए हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला विस्फोट मामले में फरीदाबाद के एक कार डीलर को हिरासत में लिया है. इसी डीलर से आतंकियों ने आई-20 कार खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल धमाके के लिए किया गया था. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के सभी सेकेंड-हैंड कार डीलरों को वाहनों की बिक्री का विवरण सत्यापित करने और पुलिस के साथ साझा करने का निर्देश दिया गया है.
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर 37 स्थित रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को सोमवार देर रात हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस की टीम आई-20 के खरीद-फरोख्त की श्रृंखला पता लगा रही है. यह भी जांच किया जा रहा है कि कार आतंकियों के हाथ कैसे लगी. उसको शोरूम में कौन लाया और किसके जरिए उमर नबी संपर्क में आया.
पुलिस डीलरशिप के रिकॉर्ड, लेन-देन लॉग और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फ़लाह विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफ़ेसर डॉ. उमर नबी के बारे में माना जा रहा है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट के समय वो कार चला रहा था. पुलिस ने सभी पुरानी कारों की डीलरशिप को शामिल करते हुए एक व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के 15 जिलों के सभी पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को स्थानीय कार डीलरों के साथ बैठक करने के लिए कहा गया है. सभी एसएचओ को बिक्री और खरीद के रिकॉर्ड की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया गया है. उन्हें खासकर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के खरीदारों का विवरण एकत्र करने का भी काम सौंपा गया है.
हरियाणा पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस को भी राष्ट्रीय राजधानी से सटे अपने-अपने इलाकों में समानांतर सत्यापन के लिए लगाया गया है. इसके जरिए पुलिस उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जो लोग नकली पहचान पत्र के जरिए वाहन खरीदे हैं. इस बीच समन्वय को मजबूत करने और वाहन सत्यापन मानदंडों का अनुपालन करने के लिए कार डीलरों के साथ बैठक हुई है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









