
दिल्ली ब्लास्ट: परवेज अंसारी के घर से 6 की-पैड मोबाइल और इंटरनेशनल सिम बरामद, विदेशी आकाओं से करता था बात
AajTak
लखनऊ एटीएस ने परवेज अंसारी के घर पर छापेमारी कर ऐसे सीक्रेट डिवाइस और हथियार बरामद किए हैं, जो उसके देश और विदेश में फैले नेटवर्क की पोल खोल सकते हैं. जांच में सामने आया है कि परवेज जम्मू और विदेश में संपर्क साधने के लिए स्पेशल मोबाइल और इंटरनेशनल सिम का इस्तेमाल करता था. एटीएस को घर से कंप्यूटर, सीक्रेट डिस्क और तीन बड़े चाकू भी मिले हैं, जिनसे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है. एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) ने परवेज अंसारी के घर से ऐसे कई सीक्रेट डिवाइस और हथियार बरामद किए हैं, जो उसके देश और विदेश के संपर्कों का बड़ा खुलासा कर सकते हैं. आजतक को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, एटीएस की टीम को छापेमारी के दौरान 6 की-पैड मोबाइल फोन मिले हैं, जिनका इस्तेमाल परवेज जम्मू और भारत से बाहर मौजूद अपने संपर्कों से बातचीत के लिए करता था.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









