
दिल्ली ब्लास्ट को सरकार ने माना आतंकी घटना, मारे गए लोगों को कैबिनेट मीटिंग में दी गई श्रद्धांजलि
AajTak
केंद्र सरकार ने दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकी हमला माना है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लाल किले के पास हुए टेरर अटैक पर प्रस्ताव भी पारित किया गया.
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को हुए ब्लास्ट को केंद्र सरकार ने आतंकी घटना माना है. सरकार का कहना है कि यह घटना जघन्य अपराध है. इसके साथ ही कैबिनेट ने तेज जांच के निर्देश दिए.
इस संबंध में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार ने लाल किले के पास कार विस्फोट को आतंकी घटना बताया और इस पर शोक जताया. मंत्रिमंडल ने इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्रिमंडल ने हमले में मृतकों के प्रति गहरा शोक जताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. कैबिनेट ने तीव्र जांच के निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों की जल्द पहचान की जाएगी. बिना देरी किए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि 10 नवंबर को लाल किले के पास देशविरोधी ताकतों ने कार विस्फोट कर जघन्य आतंकी घटना को अंजाम दिया. कैबिनेट इस हमले में मारे गए परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. इस प्रस्ताव में मेडिकल कर्मियों की भी सराहना की गई, जिन्होंने पीड़ितोंको तुरंत सहायता प्रदान की.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









