
दिल्ली ब्लास्ट के बाद से लापता हुआ कश्मीर का डॉक्टर निसार-उल-हसन, पहले भी देशविरोधी गतिविधियों में हो चुका है बर्खास्त
AajTak
रेड फोर्ट ब्लास्ट के बाद कश्मीर के डॉक्टर निसार-उल-हसन लापता हो गए हैं. वे पहले देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 2023 में नौकरी से बर्खास्त किए गए थे. जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद की एक यूनिवर्सिटी में वे प्रोफेसर के रूप में काम कर रहे थे, जो पहले से ही ब्लास्ट मामले में जांच के दायरे में है.
दिल्ली के रेड फोर्ट के पास हुए धमाके की जांच में एक और कश्मीरी डॉक्टर का नाम सामने आया है. डॉक्टर निसार-उल-हसन, जिन्हें पहले देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बर्खास्त किया गया था, अब धमाके के बाद से लापता हैं.
निसार-उल-हसन फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे. यह वही यूनिवर्सिटी है जो पहले से ही दिल्ली ब्लास्ट जांच के दायरे में है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ लोग आतंकी नेटवर्क के संपर्क में थे.
धमाके के बाद से लापता हुआ डॉक्टर
डॉ. निसार-उल-हसन को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नवंबर 2023 में अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत सेवा से बर्खास्त किया था. यह प्रावधान राज्य की सुरक्षा से जुड़े मामलों में बिना विभागीय जांच के सरकारी कर्मचारी को बर्खास्त करने की अनुमति देता है. उस समय वे श्री महाराजा हरि सिंह (SMHS) हॉस्पिटल, श्रीनगर में असिस्टेंट प्रोफेसर थे.
बर्खास्तगी के आदेश में लिखा था कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को यह संतोष हुआ कि डॉ. निसार की गतिविधियां राज्य की सुरक्षा के खिलाफ हैं और जांच करना राज्यहित में उचित नहीं है.
लालकिले मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई और दो दर्जन से अधिक घायल हुए थे. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ी हो सकती है. इस योजना में दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाया जाना था.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









