
दिल्ली ब्लास्ट का सबसे नजदीकी Video आया सामने, महज 10 सेकंड में बदल गया पूरा मंजर
AajTak
सामने आए इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जिस i20 कार में धमाका हुआ था, वह उस समय घने ट्रैफिक के बीच चल रही थी. सूत्रों के मुताबिक, यह अब तक का सबसे क्लोज-एंगल CCTV फुटेज है, जो धमाके के वास्तविक इम्पैक्ट को दिखाता है.
लाल किला धमाके का एक नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे मामले की भयावहता को और स्पष्ट कर दिया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस i20 कार में धमाका हुआ था, वह उस समय घने ट्रैफिक के बीच चल रही थी. अचानक जोरदार धमाका होता है, भारी आग की लपटें उठती हैं और आसपास की गाड़ियों के परखच्चे उड़ जाते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके के कुछ ही सेकंड बाद लोग घबराकर गाड़ियों से बाहर निकलकर भागने लगते हैं. कई वाहनों के एयरबैग खुलते हैं, वहीं कुछ बाइक सवार संतुलन खोकर गिर पड़ते हैं. धमाके के तुरंत बाद आसमान में आग की लपटें और धुआं फैलता दिखाई देता है. हर तरफ चीख-पुकार मच जाती है.
सूत्रों के मुताबिक, यह अब तक का सबसे क्लोज-एंगल CCTV फुटेज है, जो धमाके के वास्तविक इम्पैक्ट को दिखाता है. जांच एजेंसियां अब इस फुटेज की फॉरेंसिक एन्हांसमेंट करवा रही हैं, ताकि धमाके की सटीक जानकारी जुटाई जा सके.
यहां देखें धमाके का सबसे नजदीकी वीडियो-
केंद्र सरकार ने ब्लास्ट को आतंकी हमला बताया
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जांच एजेंसियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की थी और निर्देश दिए थे कि जांच पूरी पेशेवर तरीके से और तेज़ी से की जाए. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने इस धमाके को जघन्य आतंकी हमला (heinous terror incident) करार दिया.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









