
दिल्ली ब्लास्ट: आमिर राशिद अली की रिमांड बढ़ी, NIA कर रही है व्हाइट कॉलर मॉड्यूल की जांच
AajTak
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच तेज हो गई है. NIA ने आरोपी आमिर राशिद अली की कस्टडी सात दिन के लिए बढ़वा ली है. जांच एजेंसी का दावा है कि कार खरीदने से लेकर मॉड्यूल की गतिविधियों तक, अली की भूमिका इस पूरी साजिश में अहम थी.
दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट केस में NIA की जांच जारी है. मंगलवार को दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट ने आरोपी आमिर राशिद अली की कस्टडी सात दिन के लिए बढ़ाने का आदेश दिया है. जम्मू-कश्मीर का रहने वाला अली वही शख्स है जिसके नाम पर वह हुंडई i20 कार रजिस्टर्ड थी, जिसमें IED फिट कर 10 नवंबर को धमाका किया गया था.
26 नवंबर को आमिर राशिद अली को पहली बार सात दिन की NIA रिमांड में भेजा गया था, जबकि इससे पहले उसकी 10 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने वाली थी. मंगलवार को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज अंजू बजाज चांदना के सामने पेश किए जाने के बाद NIA ने कस्टडी बढ़ाने की अपनी मांग रखी, जिसे कोर्ट ने मंज़ूर कर लिया.
इस धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे. IED से भरी i20 कार को सुसाइड बॉम्बर उमर उन नबी चला रहा था. नबी पुलवामा जिले का रहने वाला था और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम करता था. फरीदाबाद से दिल्ली पहुंचा था.
NIA के अनुसार, आमिर राशिद अली ने इस कार को खरीदने में मदद की थी. जांच एजेंसी का कहना है कि अली दिल्ली आया था और उसी ने वाहन खरीदने की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया, जिसे बाद में धमाके के लिए इस्तेमाल किया गया. उमर नबी की एक दूसरी गाड़ी भी एजेंसी ने जब्त की है, जिससे जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है.
लाल किला धमाके की कड़ी एक ऐसे व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़ती है, जिसका खुलासा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया था. इस टेरर मॉड्यूल से जुड़े सात लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अब तक कुल 73 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है. इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो बम धमाके में घायल हुए थे.
जांच एजेंसी का फोकस यह समझने पर है कि कार की खरीद, IED फिटिंग, रूट चयन और मॉड्यूल में शामिल लोगों के बीच क्या समन्वय था. आमिर अली की भूमिका सिर्फ वाहन उपलब्ध कराने भर तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह कई स्तरों पर इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ दिख रहा है. कस्टडी बढ़ने के बाद अब एजेंसी उससे आगे की पूछताछ करेगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






