
दिल्ली ब्लास्ट: आखिरकार मिल गई उमर की Eco Sport कार, आसपास का इलाका कराया गया खाली
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट केस में संदिग्ध लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट कार DL10CK0458 को फरीदाबाद पुलिस ने बरामद कर लिया है. यह गाड़ी खंदावली गांव के पास खड़ी मिली. कार उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद के नाम पर रजिस्टर्ड है और उसने खरीद के समय फर्जी पता दिया था. कार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (DL10CK0458) को खंदावली गांव के पास से बरामद किया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह वही कार है, जिसके नाम पर दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया था.
गाड़ी को राउंड अप कर लिया गया है और फिलहाल इसे जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी गई है. सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को पुलिस ने खाली करा लिया है.
फोर्ड इकोस्पोर्ट कार पुलिस को मिली
यह कार 22 नवंबर 2017 को दिल्ली के राजौरी गार्डन RTO से रजिस्टर्ड हुई थी. जांच में सामने आया है कि यह कार उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद के नाम पर खरीदी गई थी. उमर वही व्यक्ति है, जो दिल्ली ब्लास्ट मामले में प्रमुख संदिग्धों में शामिल है.
कार को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
पुलिस के अनुसार, उमर मोहम्मद ने इस कार को खरीदते समय फर्जी पते का इस्तेमाल किया था. उसने दस्तावेजों में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के एक घर का पता दिया था. दिल्ली पुलिस ने देर रात उसी एड्रेस पर छापा मारा था, लेकिन वहां से कोई व्यक्ति नहीं मिला. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कार को खंदावली गांव में किसने और कब छोड़ा.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









