
दिल्ली ब्लास्ट: अब एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, इन पांच हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ी
AajTak
एअर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया. विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया और सभी यात्रियों को उतार लिया गया. इसी बी इंडिगो एअरलाइंस को भी देश के पांच बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम के लिए डिजिटल सुरक्षा अलर्ट मिला है. हाल ही में दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद देशभर में पहले से ही हाई अलर्ट जारी है.
बुधवार को बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. एअरलाइन ने तुरंत सरकार द्वारा नियुक्त बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी को इसकी जानकारी दी. एअरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी वाराणसी जाने वाली एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिली थी. तय प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और सभी सुरक्षा प्रक्रियाएं तुरंत शुरू कर दी गईं.
फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा लिया गया और सभी यात्रियों को उतार लिया गया है. विमान की पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही उसे दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी.
इसी बीच सूत्रों के अनुसार इंडिगो को भी पांच बड़े एअरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम के लिए सुरक्षा खतरे की डिजिटल सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि ये धमकी ईमेल के बजाय किसी अन्य डिजिटल माध्यम से भेजी गई थी जिसे बुधवार दोपहर फ्लैग किया गया.
ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके में 12 लोगों की मौत के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी है. इस हमले के बाद हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और मेट्रो नेटवर्क्स में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चलाए गए अभियानों में 2,900 किलो विस्फोटक जब्त किए हैं. अधिकारियों ने इस नेटवर्क को व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल बताया है जो जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा हुआ है.
इस धमाके के बाद दिल्ली एअरपोर्ट पर भी सुरक्षा प्रोटोकॉल और सख्त कर दिए गए हैं. एअरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने यात्रियों को आगाह किया है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए सुरक्षा जांच में ज्यादा समय लग सकता है. यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी उड़ान से काफी पहले एअरपोर्ट पहुंचे. फिलहाल देशभर के बड़े ट्रांजिट प्वाइंट्स पर अलर्ट जारी है और जांच एजेंसियां इस धमाके और इससे जुड़े आतंकी नेटवर्क की जांच जारी रखे हुए हैं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









