
दिल्ली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की तारीखों में बदलाव, जानें- क्या है वजह
AajTak
फिलहाल संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है, जिसके चलते सभी सांसद वहां व्यस्त हैं, इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि कुछ अहम बिल इस सत्र में आ सकते हैं, जहां इन सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य होगी. ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इस सत्र के बाद ही परिवर्तन यात्रा शुरू होगी.
दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर 8 दिसंबर से शुरू होने वाली दिल्ली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक परिवर्तन यात्रा में मुख्य भूमिका दिल्ली के 7 सांसदों की थी, बीजेपी के सभी 7 सांसदों को इस यात्रा को दिल्ली की सभी 7 लोकसभा और 70 विधानसभा सीटों पर लीड करना था.
फिलहाल संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है, जिसके चलते सभी सांसद वहां व्यस्त हैं, इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि कुछ अहम बिल इस सत्र में आ सकते हैं, जहां इन सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य होगी. ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इस सत्र के बाद ही परिवर्तन यात्रा शुरू होगी.
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली बीजेपी ने "परिवर्तन यात्रा" की योजना बनाई है, जिसमें पार्टी नेता विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क करेंगे. पार्टी का फोकस AAP की नीतियों की आलोचना और अपने विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर है. परिवर्तन यात्रा 8 दिसंबर से निकाली जानी थी, लेकिन फिलहाल ये स्थगित हो गई है.
बता दें कि इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में सीधे मुकाबले में क्लीन स्वीप के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर जीत हासिल की थीं. पार्टी की रणनीति इस रिदम को बनाए रखने की है. दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ता पानी की किल्लत, जलभराव के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ आक्रामक हैं. दिल्ली में आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने भी 'दिल्ली न्याय यात्रा' जैसे अभियानों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की है. छोटे दल भी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं. इस बार बसपा, आज़ाद समाज पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दलों के सक्रिय रहने के आसार हैं, जो चुनाव परिणामों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










