
दिल्ली: बंदूक के बल पर लूटपाट को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पैसे बरामद
AajTak
दिल्ली में बंदूक के बल पर लूटपाट को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 2 अप्रैल की शाम को मेहरौली इलाके में एक युवक को लूट लिया था. पुलिस ने लूटे गए सामानों को बरामद कर लिया है, जिसमें कैश, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई देशी पिस्तौल शामिल है.
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने दो युवकों को बंदूक के बल पर लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 साल के हैदर अली और मोहम्मद अनस के रूप में हुई है. पुलिस ने लूटे गए सामानों को बरामद कर लिया है, जिसमें नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई देशी पिस्तौल शामिल है.
बस स्टैंड पर दिया वारदात को अंजाम
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, यह घटना 2 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे हुई थी. पीड़ित, वसंत कुंज के नंगल देवत का रहने वाला है और अपने चाचा से मिलने के लिए छतरपुर जा रहा था. जब वह अंधेरिया मोड़ बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और बंदूक दिखाकर उसका पर्स छीन लिया. पर्स में 12,200 रुपये नकद, एक एटीएम कार्ड और आधार कार्ड था. पीड़ित ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू की गई.
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
घटना की जांच के लिए पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तस्वीरें जारी कीं. फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पहचान कर मेहरौली के एक पिकनिक हट से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं. इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









