
दिल्ली पुलिस ने बड़े साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन रैकेट का किया भंडाफोड़, 28 मोबाइल, 30 सिम, 15 डेबिट कार्ड बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह में फर्जी बैंक अकाउंट किट्स, सिम कार्ड और कॉल सेंटर के जरिए लोगों से ठगी की जाती थी. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 9 को पाबंद किया है. आरोपी फेसबुक व व्हाट्सऐप के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे. अब तक 5 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल पकड़ी गई है और जांच जारी है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़े साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ था. पुलिस ने इस गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और 9 लोगों को नोटिस देकर पाबंद किया गया है. इस नेटवर्क में बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लोन कॉल सेंटर और सेक्सटॉर्शन जैसे कई अपराधों को अंजाम दिया जा रहा था.
फर्जी बैंक अकाउंट किट्स का इस्तेमाल 24 मई 2025 को नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह फर्जी बैंक अकाउंट किट्स का इस्तेमाल कर रहा है. कार्रवाई के दौरान उज्जवल पांडे, गौरव बरुआ और युग शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 28 मोबाइल, 30 सिम, 2 लैपटॉप, 8 चेकबुक, 15 डेबिट कार्ड और कई फर्जी दस्तावेज मिले.
व्हाट्सऐप पर लोन का ऑफर इन किट्स का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जाता था. आरोपी पीड़ितों को व्हाट्सऐप पर लुभावने लोन ऑफर देते थे और उनसे आधार-पैन जैसे दस्तावेज मंगवाते थे. फिर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर QR कोड भेज कर पैसे ठगते थे. पैसे मिलने के बाद उनका नंबर बंद कर दिया जाता था.
आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे सेक्सटॉर्शन मामले में भी पुलिस ने एक और गिरोह का भंडाफोड़ किया, जिसमें आरोपी फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए वीडियो कॉल कर पीड़ितों के आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे.
मुख्य आरोपी दिलशाद अली पहले भी साइबर फ्रॉड के केस में पकड़ा जा चुका है. इसके अलावा इस गिरोह में कई युवा लड़के-लड़कियां शामिल थे, जो कॉल सेंटर में काम करते थे. आरोपी जयश्री, जाहिद, सोहिल, जयवीर और अन्य ने मिलकर इस संगठित रैकेट को चला रखा था.
पुलिस ने अब तक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी ट्रेल ट्रैक की है और जांच अभी जारी है. आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








