
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन... काला जठेड़ी गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काला जठेड़ी गैंग से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में गैंग का एक अहम हथियार सप्लायर भी शामिल है. पुलिस ने इनके कब्जे से कई अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ काला जठेड़ी गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का सक्रिय सदस्य रोहित उर्फ बाची और शातिर हथियार सप्लायर साहदेव उर्फ देव भी शामिल है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि रोहित उर्फ बाची काला जठेड़ी के भांजे नीरज का करीबी है. नीरज इस समय यमुनानगर जेल में बंद है और उस पर तिहरे हत्याकांड जैसे संगीन आरोप हैं. रोहित के खिलाफ भी आठ गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर फायरिंग का मामला भी शामिल है.
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए रोहित ने दिल्ली के आदर्श नगर में एक फाइनेंस ऑफिस खोल रखा था. इसके जरिए वह न केवल स्थानीय कारोबारियों को पैसे उधार देता था, बल्कि ट्रकों के जरिए हरियाणा से झारखंड तक अवैध शराब की तस्करी करवाकर वसूली भी करता था.
यह भी पढ़ें: तिहाड़ में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी बनेगा पिता, बच्चा पैदा करने के लिए कोर्ट ने दी मंजूरी, IVF प्रक्रिया शुरू
पुलिस ने बताया कि रोहित अक्सर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करता था. कभी-कभी वह हवाई फायरिंग भी करता था, जिससे इलाके में दबदबा बना रहे.
गिरफ्तार अन्य आरोपियों में सतनारायण, राज राहुल, रविंदर उर्फ ढीलू और साहिल शामिल हैं. इन पर पहले से ही लूट, अवैध हथियार रखने, दंगे-फसाद और यहां तक कि पॉक्सो एक्ट जैसे मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि यह पूरा गिरोह दिल्ली और हरियाणा में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









