
दिल्ली दंगों के आरोप शरजील इमाम को नहीं मिली राहत, अंतरिम जमानत याचिका खारिज
AajTak
दिल्ली की एक अदालत ने देशद्रोह के मामले में आरोपी शरजील इमाम को बड़ा झटका देते हुए उसकी अंतरिम जमानत अर्जी को खारिज कर दी. दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शारजील इमाम के साथ जेल में मारपीट के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने तिहाड़ के जेल अधीक्षक और डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट को कोर्ट में आ कर स्पष्टीकरण देने को कहा है.
पूर्वी दिल्ली जिला की कड़कड़डूमा कोर्ट ने जामिया, एएमयू, गया और आसनसोल में दिए गए भाषणों से उपजे देशद्रोह मामले में शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. इमाम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर अंतरिम जमानत मांगी थी जिसने देशद्रोह के सभी मामलों की सुनवाई पर रोक लगा दी थी.
वहीं, शरजील इमाम पर हमले के आरोप के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने जेल की कोठरी के अंदर शरजील पर हमले के सीसीटीवी फुटेज देखा. वीडियो में शरजील को धक्का-मुक्की करते हुए दिखाया गया है. कोर्ट ने अब तिहाड़ जेल के जेल अधीक्षक को 1 अगस्त को कोर्ट में पेश होने और मारपीट के आरोप पर जवाब देने को कहा है.
कड़कड़डूमा कोर्ट अब 1 अगस्त को इस मामले की सुनवाई करेगा. उस दिन तिहाड़ के जेल अधीक्षक और उप अधीक्षक हाजिर होकर अपनी बात कहेंगे और कोर्ट के सवालों के जवाब देंगे. दरअसल, इमाम ने हाल ही में आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल के सहायक अधीक्षक ने आठ से 10 लोगों के साथ 30 जून को उनके सेल में उनके साथ मारपीट की थी. आरोप लगाया था कि जेल के सहायक अधीक्षक ने शरजील इमाम को आतंकवादी और देशद्रोही भी कहा था. शरजील की दलील थी कि आरोप सिद्ध हुए बगैर उसे ऐसे शब्द कहना गैर कानूनी है.
शरजील इमाम पर क्या है आरोप
शरजील इमाम पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण में असम को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले संकरे भूभाग यानी चिकेन नेक क्षेत्र को अलग करने की बात कही थी. शरजील के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत भी केस दर्ज किया था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









