
दिल्ली: तिहाड़ में कोरोना विस्फोट, कैदियों को जमानत देने के लिए PIL दाखिल
AajTak
याचिका में कहा गया है कि अकेले तिहाड़ में ही 12 अप्रैल को 59 कैदियों और 7 स्टाफ को कोरोना हो गया था. 5 दिनों के अंदर यानी कि 17 अप्रैल तक 117 कैदी और 14 जेल स्टाफ़ कोरोना संक्रमित हो गए थे. ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए जेलों में कैदियों की भीड़ को कम करने की जरूरत है.
कोरोना के मद्देनजर दिल्ली की जेलों में बंद अंडर ट्रायल और सज़ायाफ्ता कैदियों को ज़मानत या पैरोल देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है. याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि उनके पास हॉस्पिटल में बेड भी उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में पहले से ही दिल्ली की ओवर क्राउडेड जेलों से कैदियों को जमानत पर रिहा करने की जरूरत है. याचिका में कहा गया है कि अकेले तिहाड़ में ही 12 अप्रैल को 59 कैदियों और 7 स्टाफ को कोरोना हो गया था. 5 दिनों के अंदर यानी कि 17 अप्रैल तक 117 कैदी और 14 जेल स्टाफ़ कोरोना संक्रमित हो गए थे. ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए जेलों में कैदियों की भीड़ को कम करने की जरूरत है.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









