दिल्ली जाने वाले हो जाएं अलर्ट! बढ़ते प्रदूषण के चलते नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
जहरीली हवा के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आठवीं तक के स्कूलों के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य कर दी गई हैं. इस बीच अब ट्रैफिक विभाग ने भी प्रदूषण को लेकर एडवाइजरी जारी की है. जिसमें दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है. घरों से बाहर निकलते ही लोगों का सांस तक लेना दूभर हो गया है. आलम ये है कि डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को कम से कम घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है. जहरीली हवा के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आठवीं तक के स्कूलों के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य कर दी गई हैं. इस बीच अब ट्रैफिक विभाग ने भी प्रदूषण को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि Graded Action Plan के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के कारण नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर चिल्ला रेड लाईट/डीएनडी/कालिन्दी बॉर्डर पर नोएडा से दिल्ली क्षेत्र में निम्न वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित करते हुए डायवर्जन किया जायेगा.
- नोएडा से दिल्ली सीमा में आवश्यक वस्तुओं/सेवाएं प्रदान करने वाले वाहन,सीएनजी अजर इलैक्ट्रिक ट्रकों को छोडकर बाकी दूसरे ट्रकों का प्रवेश पूरी तह प्रतिबन्धित किया गया है.
- डीजल संचालित मध्यम मालवाहक वाहन और भारी मालवाहक वाहन यथा- आवश्यक वस्तुओं,सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छोडकर अन्य वाहनों के प्रवेश को प्रतिबन्धित किया गया है.
- नोएडा से दिल्ली सीमा में हल्के चार पहिया वाहनों में बीएस-3 पैट्रोल व बीएस-4 डीजल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबन्धित रहेगा
इसके अलावा प्रदूषण को देखते इन रूटों का डायवर्जन किया गया है-

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








