
दिल्ली: जल्द पूरा होगा पेड़ों की जड़ों से कंक्रीट हटाने का काम, MCD ने 13 हजार पेड़ों की पहचान
AajTak
दिल्ली में पेड़ों की जड़ों पर जमे कंक्रीट को हटाने के लिए एमसीडी ने जून तक की समय सीमा रखी है. साथ ही नगर निगम ने ऐसे 13 हजार से ज्यादा पेड़ों की पहचान की है. साथ ही बताया कि इन 13 हजार पेड़ों में से 12 से ज्यादा पेड़ों से कंक्रीट को हटा लिया गया है और बचे हुए पेड़ों से भी कंक्रीट हटाने का काम जल्दी पूरा कर लिया जाएगा.
दिल्ली नगर निगम ने 13 हजार से ज्यादा जगहों की पहचान की है, जहां पेड़ों की जड़ों पर कंक्रीट जमा हुआ है और पेड़ों की जड़ों से कंक्रीट हटाने का काम शुरू हो चुका है जो जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए एमसीडी ने 13 हजार 428 जगहों की पहचान की है. इनमें से अब तक 12 हजार 512 पेड़ों की जड़ों से कंक्रीट हटा दिया गया है. अभी 916 पेड़ों की जड़ों से कंक्रीट हटाया जाना बाकी है.
पेड़ों की जड़ से कंक्रीट हटाने के लिए नगर निगम ने 30 जून तक का समय सीमा तय की है. कंकड़-पत्थर और सीमेंट से ढके होने के कारण दिल्ली के हजारों पेड़ों की जड़ों को सालों से न तो पानी मिला रहा है और न ही हवा का संपर्क हो पा रहा है, जबकि कानून के मुताबिक पेड़ की जड़ों का एक मीटर का हिस्से पर मिट्टी होनी चाहिए. इसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी निर्देश जारी किया है.
कंक्रीट से कमजोर हो रहे हैं पेड़: विशेषज्ञ
वहीं, पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि मिट्टी को पेड़ों की जड़ों के दो मीटर के दायरे में रखना जरूरी है. यदि मिट्टी के ऊपर घास हो तो और भी अच्छा है, क्योंकि घास मिट्टी को नम रखती है, पेड़ों की जड़ों को साल भर आवश्यकतानुसार हवा और पानी मिलता रहता है. लेकिन जड़ें कंक्रीट से ढकी होने के कारण पुराने पेड़ों के तने लगातार कमजोर हो रहे हैं. इनके तने कंक्रीट से कट रहे हैं और सूख कर खोखले हो रहे हैं, जिससे तूफान के दौरान ये पेड़ तेजी से गिर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के कई नामी अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कुछ दिन पहले स्कूलों को आया था थ्रेट मेल
तूफान में गिरे थे 81 पेड़

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










