
दिल्ली चुनाव 2025: पटपड़गंज सीट पर कौन मारेगा बाजी?
AajTak
पटपड़गंज विधानसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है. मनीष सिसोदिया के सीट छोड़ने के बाद AAP ने अवध ओझा को मैदान में उतारा है. BJP ने रविंद्र सिंह नेगी को फिर से टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस के अनिल चौधरी भी चुनाव मैदान में हैं. स्थानीय मतदाताओं के बीच शिक्षा, सफाई, बिजली-पानी जैसे मुद्दे चर्चा में हैं. यह सीट दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए 'लकी' मानी जाती है. क्या इस बार भी AAP अपना किला बचा पाएगी या फिर BJP-कांग्रेस को मौका मिलेगा?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










