
दिल्ली चुनाव के लिए आज आएगा बीजेपी का संकल्प पत्र, जेपी नड्डा करेंगे जारी
AajTak
दिल्ली चुनाव के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के बीच विपक्षी बीजेपी भी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे.
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं और चुनावी मौसम में वादों की बहार है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के साथ ही कई लुभावने वादे किए हैं. विपक्षी कांग्रेस ने मुफ्त राशन किट, महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने समेत कई वादे किए हैं.
आम आदमी पार्टी के वादे, कांग्रेस की गारंटी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संकल्प पत्र की बारी है. बीजेपी आज दिल्ली चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करेगी. जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 जनवरी को दोपहर दो बजे पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे. बीजेपी ने चुनावी वादों की पोटली खोलने के लिए दिन वही चुना है जो नॉमिनेशन का आखिरी दिन भी है.
दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन भी है. बीजेपी ने दिल्ली की 70 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी ने दो सीटें बुराड़ी और देवली सहयोगी दलों- जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ी हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: BJP की एक और लिस्ट जारी, 9 उम्मीदवारों का ऐलान, सौरभ भारद्वाज के सामने महिला कैंडिडेट
AAP दे चुकी ये गारंटियां
आम आदमी पार्टी ने फ्री शिक्षा, 20 हजार लीटर फ्री पानी, 200 यूनिट फ्री बिजली जारी रखने का वादा करने के साथ ही पानी के गलत बिल को लेकर वन टाइम सेटलमेंट प्लान लाने का वादा किया है. दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का संजीवनी योजना के तहत प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज कराने, पुजारी-ग्रंथी योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों के लिए हर महीने 18 हजार रुपये देने और महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये देने का भी वादा किया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







