
दिल्ली चुनावः ताहिर हुसैन ने शुरू किया चुनाव प्रचार, जानिए 1 दिन की कस्टडी पैरोल पर आएगा कितना खर्च
AajTak
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को एआईएमआईएम ने मुस्तफाबाद सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. चार साल से जेल में बंद ताहिर ने सुप्रीम कोर्ट से कस्टडी पैरोल मिलने के बाद मुस्तफाबाद में प्रचार भी शुरू कर दिया है.
दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार ताहिर हुसैन ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. दिल्ली दंगों का आरोपी कोर्ट से कस्टडी पैरोल मिलने के बाद बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए पुलिस की कस्टडी में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा.
ताहिर की ओर से चुनाव प्रचार के लिए दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक दिन पहले ही 12 घंटे चुनाव प्रचार के लिए छह दिन की कस्टडी पैरोल दे दिया था. कोर्ट से कस्टडी पैरोल मिलने के अगले ही दिन ताहिर हुसैन ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. कस्टडी पैरोल पर जो खर्च आएगा, कोर्ट के आदेश के मुताबिक इसे ताहिर हुसैन को ही वहन करना होगा.
जानकारी के मुताबिक ताहिर हुसैन को छह दिन की कस्टडी पैरोल पर कुल 14 लाख 82 हजार रुपये खर्च करने होंगे. हर दिन के लिहाज से देखें तो ताहिर हुसैन को एक दिन प्रचार के लिए 2 लाख 47 हजार रुपये का भुगतान करना होगा. ताहिर हुसैन को शर्तों के मुताबिक दो दिन का पैसा एडवांस जमा करना होगा.
यह भी पढ़ें: AIMIM उम्मीदवार बनकर दिल्ली चुनाव लड़ेंगे ताहिर हुसैन, मिली कस्टडी परोल
ताहिर हुसैन को यह रकम अपनी सुरक्षा और सरकारी वाहन पर आने वाले खर्च के लिए जमा करनी होगी. एडवांस पेमेंट करने पर ही ताहिर जेल से बाहर आ सकेगा. ताहिर को चुनाव प्रचार के दौरान अपने खिलाफ केस को लेकर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करने और गवाहों से नहीं मिलने की हिदायत दी गई है.
यह भी पढ़ें: घर नहीं जा सकेंगे, जेल वैन का खर्चा देना होगा... SC ने ताहिर हुसैन को इन शर्तों पर दी पैरोल

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










