
दिल्ली: चांदनी चौक में कपड़ों से भरी 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, दमकल की 25 गाड़ियां संभाले हैं मोर्चा
AajTak
इससे पहले रविवार तड़के करीब 1 बजे दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में आग लग गई थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां पहुंची थीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था.
दिल्ली में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है. रविवार रात चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई है. सूचना मिलने पर दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. फायर ब्रिगेड को रात करीब 10.40 बजे आग लगने की सूचना मिली मिली थी. मौके पर डोजिंग ऑपरेशन चल रहा है.
उप अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल भारद्वाज ने बताया कि दमकल की 25 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं. संकरी गलियां होने के कारण हमारे वाहनों को घटनास्थल से आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ये कपड़ों से भरी 4 मंजिला इमारत है. आग बुझाने में समय लगेगा.
कल राजौरी गार्डन में आग लगी थी
इससे पहले रविवार तड़के करीब 1 बजे दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में आग लग गई थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां पहुंची थीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था. जानकारी के मुताबिक, राजौरी गार्डन इलाके में HDFC बैंक के पास विशाल एंक्लेव में एक टेंट हाउस में आग लग गई थी.
आग को मीडियम कैटेगिरी का बताया गया था. दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एसके दुआ ने बताया था कि आग बुझाने के लिए मौके पर 23 दमकल गाड़ियां पहुंचीं. कुछ देर बाद आग पर अब काबू पा लिया गया था. आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









