
दिल्ली: ग्रेटर कैलाश बार विवाद मामले में एक्शन, पुलिस कमिश्नर ने DCP द्वारका को हटाया
AajTak
वीडियो में महिला ने बताया कि समारोह के दौरान एक शीशा महिला के ऊपर गिरा, जिसमें वह घायल हो गई. इस पर महिला का पति भड़क गया क्योंकि उस समय पार्टी में एक व्यक्ति शीशे से खेल रहा था.
साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक बार में महिला से बदसलूकी के बाद द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी को हटा दिया गया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने शंकर चौधरी के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने के लिए कहा है.
दरअसल ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन में चार जून की तड़के सुबह एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी रैंक के एक अधिकारी ने एक क्लब में जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेशन के दौरान महिला के साथ बदसलूकी की है. पीसीआर कॉल के बाद पीड़िता का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक सदस्य का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए पब आई हुई थी. उस दौरान दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी रैंक के अधिकारी भी अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद थे.
महिला के ऊपर गिरा था शीशा
वीडियो में महिला ने बताया कि समारोह के दौरान एक शीशा महिला के ऊपर गिरा, जिसमें वह घायल हो गई. इस पर महिला का पति भड़क गया क्योंकि उस समय पार्टी में एक व्यक्ति शीशे से खेल रहा था. जिसके बाद वहां विवाद हो गया था. हालांकि बताया गया है कि गलतफहमी के चलते डीसीपी का नाम चर्चा में आ गया था. पारिवारिक मामला होने के कारण मामला सुलझ गया है. चूंकि मामला सीनियर पुलिस अधिकारी से जुड़ा हुआ था इसलिए इसकी चर्चा तेज हो गई थी.
DCP के खिलाफ CP का एक्शन
इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने द्वारका जिले के डीसीपी शंकर चौधरी के खिलाफ एक्शन लिया है. डीसीपी को जिले से हटाकर पुलिस हेडक्वार्टर अटैच कर दिया गया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









