
दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भारी बारिश, तस्वीरों में देखें हालात
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश को देखते हुए गुरुग्राम में ऑफिस बंद रखने और वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की गई तो गुरुग्राम-नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए. इसके अलावा बारिश की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित है.
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही. बारिश को देखते हुए गुरुग्राम में ऑफिस बंद रखने और वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की गई तो गुरुग्राम-नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए.
इसके अलावा बारिश की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित है. दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर वाटरलॉगिंग की वजह से कई गाड़ियां जहां-तहां फंस गईं. आइए दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से बने हालात आपको तस्वीरों में दिखाते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की वजह से यातायात प्रभावित हुआ. बारिश के कारण कई हिस्सों में जलजमाव भी हो गया. यातायात की स्थिति के बारे में यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर का सहारा लिया.
दिल्ली यातायात पुलिस ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि जलभराव के कारण महरपाल पुर रेड लाइट से महरौली की ओर जाने वाले कैरिजवे में यातायात प्रभावित है. जलभराव के कारण फिरनी रोड और टूडा मंडी रेड लाइट, नजफगढ़ पर यातायात प्रभावित है. इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मोती बाग जंक्शन से महात्मा गांधी मार्ग पर शांति निकेतन के पास जलजमाव है इसलिए धौला कुआं की ओर यात्रा करने से बचें.
दिल्ली में भारी बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया, जिसमें छिटपुट भारी बारिश के बारे में लोगों को आगाह किया गया. इसमें बताया गया कि विजिबिलिटी कम हो सकती, यातायात बाधित हो सकता है और कच्ची सड़कों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान हो सकता है.
गाजियाबाद में भी भारी बारिश की वजह से आठवीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं. जिला के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि डीएम के निर्देश के मुताबिक भारी बारिश की वजह से 23 सितंबर यानी शुक्रवार को सभी निजी, प्राइवेट स्कूल बंद रखे जाएंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








