
दिल्ली: कोर्ट ने सेना के मेजर को बरी किया, लगा था दुष्कर्म का झूठा आरोप
AajTak
दिल्ली की एक कोर्ट ने सेना के मेजर को सम्मानपूर्वक बरी कर दिया. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी के खिलाफ गलत इरादों से झूठी एफआईआर दर्ज की गई थी. ये मामला साल 2018 में सामने आया था, जब नौकरानी ने गलत इल्जाम लगाया था.
दिल्ली की एक अदालत ने सेना के मेजर को बलात्कार के आरोप में सम्मानपूर्वक बरी कर दिया. अदालत ने माना कि मेजर के खिलाफ गलत इरादों के साथ झूठा FIR दर्ज किया गया था. वही महिला के खिलाफ झूठी गवाही का मामला दर्ज करने का आदेश देते हुए, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पवन कुमार ने कहा कि अधिकारी को बलात्कार की झूठी कहानी के कारण मुकदमे के आघात से गुजरना पड़ा.
जिससे उसकी प्रतिष्ठा दांव पर लग गई. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी के खिलाफ गलत इरादों से झूठी एफआईआर दर्ज की गई थी और वह सम्मानपूर्वक बरी होने का हकदार था.
मेजर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी
मेजर पर उनकी नौकरानी ने आरोप लगाया था कि मेजर ने उसके साथ बलात्कार किया है. ये मामला साल 2018 में सामने आया था, जब नौकरानी ने ये कहते हुए इल्जाम लगाया था कि 12-13 जुलाई (2018) की मध्यरात्रि को उसके साथ दुष्कर्म किया गया. वही नौकरानी के पति को उसी रात फांसी पर लटका हुआ पाया गया था और एक जांच रिपोर्ट में इसे आत्महत्या का मामला माना गया था.
अदालत ने 3 जनवरी के अपने फैसले में कहा कि केवल शिकायतकर्ता की कमजोर गवाही के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है. इसके अलावा अदालत ने यह स्वीकार किया कि सेना में सेवारत आरोपी को झूठा मुकदमा के कारण प्रतिष्ठा की अपूरणीय क्षति हुई.
'पीड़ित' शब्द केवल शिकायतकर्ता तक सीमित नहीं

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










