
दिल्ली के MCD स्कूल कैंपस में नाबालिग से रेप, लूट के बाद दिया वारदात को अंजाम
AajTak
दिल्ली के अशोक विहार स्थित एमसीडी स्कूल कॉम्पलेक्स के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, पहले घर में लूट-पाट की गई. फिर चाकू की नोंक पर लड़की से रेप किया गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच जारी है.
दिल्ली के अशोक विहार स्थित एमसीडी स्कूल कॉम्पलेक्स के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की खबर सामने आई है. आरोप है कि लूटपाट के दौरान लड़की से रेप किया गया है. फिलहाल पुलिस ने रेप और लूट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने बताया कि वे एमसीडी स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर मजदूरी का काम करते हैं. एमसीडी स्कूल में कुछ दिनों से काम बंद था, लेकिन पीड़ित परिवार वहीं कॉम्पलेक्स के अंदर रह रहा था.
मंगलवार के दिन दंपति काम के सिलसिले में किसी और जगह गए हुए थे. घर में दो बेटियां मौजूद थीं. सुबह के साढ़े ग्यारह बजे एक लड़का जबरदस्ती घर में घुस आया. उसने वहां लूट-पाट की. फिर रसोई में रखा चाकू उठाया और छोटी बेटी के साथ रेप किया. फिर वहां से फरार हो गया.
पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वारदात को अंजान देने वाला पीड़ित परिवार का ही कोई जानकार है. क्योंकि घर में जबरन घुसने के कोई सबूत नहीं मिले हैं. फिलहाल स्कूल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. कार्रवाई जारी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









