
दिल्ली के लोधी रोड पर तेज रफ्तार Audi कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
AajTak
दिल्ली के लोधी रोड इलाके में तेज़ रफ्तार Audi कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक घायल हो गए. हादसे में अभिषेक की हालत गंभीर है, जबकि नैतिक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने कार के दोनों सवारों को हिरासत में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के लोधी रोड इलाके में मंगलवार को एक तेज़ रफ्तार Audi कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि कार स्कूटी को टक्कर मारने के बाद एक पेड़ से जा टकराई. पुलिस के मुताबिक, हादसा जोरबाग पोस्ट ऑफिस के पास हुआ. Audi कार तेज़ रफ्तार में थी और अचानक स्कूटी से भिड़ गई. स्कूटी पर नैतिक और अभिषेक सवार थे, जो अपनी दादी से मिलकर घर लौट रहे थे.
इस हादसे के बाद अभिषेक की हालत नाजुक है, जबकि नैतिक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद कार सवार युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया.
दिल्ली में दिखा रफ्तार का कहर
अतिरिक्त डीसीपी (साउथ) अचिन गर्ग ने बताया कि पुलिस को सुबह 11:45 बजे घटना की सूचना मिली. कार में 19 और 21 साल के दो छात्र सवार थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाई गई है.
Audi कार स्कूटी को मारी टक्क
विजय कुमार सिंह नाम के चश्मदीद ने बताया कि कार बाईं ओर मुड़ रही थी, तभी तेज़ आवाज़ आई. वहां दो युवक ज़मीन पर पड़े थे और कार के अंदर कोई नहीं था. बाद में कार सवार लोग और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले गए. पीड़ित के एक रिश्तेदार ने बताया कि Audi कार तेज गति से चल रही थी और रेड लाइट जंप करके स्कूटी से टकरा गई. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की सही वजह पता चल सके.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






