
दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े बुजुर्ग की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली
AajTak
दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिनदहाड़े घर मे घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए.
दिल्ली पुलिस अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत ये है कि हौसलाबुलंद बदमाश घर में घुसकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे. दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिनदहाड़े घर मे घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









