
दिल्ली के बिल्डर से गोल्डी बराड़ ने मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, फोन कॉल पर दी धमकी
AajTak
कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फोन कॉल पर दिल्ली के वीरा बिल्डर और डेवलपर से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी. वसंत विहार निवासी बिल्डर को व्हाट्सएप पर धमकी भरी ऑडियो फाइल भी गई. पुलिस ने ऑडियो वेरिफाई कर एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है.
साउथ वेस्ट दिल्ली में स्थित वसंत विहार के एक मशहूर बिल्डर, गोल्डी बराड़ के निशाने पर आ गए हैं. वीरा बिल्डर और डेवलपर के मालिक को एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. कॉल करने वाला कोई और नहीं, बल्कि खतरनाक कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था, जिसे भारत और कनाडा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां वांटेड मानती हैं.
धमकी भरे कॉल के बाद, बिल्डर को व्हाट्सएप पर एक ऑडियो फाइल भी भेजी गई. इस ऑडियो फाइल में गोल्डी बराड़ की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही थी. बिल्डर ने इस ऑडियो को तुरंत पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने ऑडियो का वेरिफिकेशन किया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि आवाज सचमुच गोल्डी बराड़ की ही थी.
यह भी पढ़ें: 'Hello, मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं...' एक धमकी भरे कॉल की हैरान कर देने वाली असलियत!
धमकी को लेकर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
ऑडियो फाइल की पुष्टि के बाद फोन कॉल पर दी गई धमकी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामला की जांच में जुट गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि बिल्डर और उनका परिवार सुरक्षित रहें.
व्यापारियों और बिल्डरों में दहशत का माहौल

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









