
दिल्ली के प्रदूषण पर भिड़ीं BJP और AAP, मंत्री सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप तो सौरभ भारद्वाज ने बताया 'अनपढ़'
AajTak
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सियासत गरमा गई है. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि AAP पंजाब के किसानों को पराली जलाने के लिए उकसा रही है, ताकि दिल्ली की हवा और खराब हो और इसका ठीकरा किसानों और दिवाली पर फोड़ा जा सके.
दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर एक बार फिर सियासी टकराव तेज हो गया है. दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP पंजाब के किसानों को जानबूझकर पराली जलाने के लिए उकसा रही है, ताकि दिल्ली की हवा और जहरीली बने.
सिरसा ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता किसानों को चेहरा ढककर पराली जलाने के लिए मजबूर कर रहे हैं ताकि उनकी पहचान न हो सके. सिरसा ने कहा, 'मैं आपको दिखाना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी कैसे किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही है. किसान खुद नहीं जलाना चाहते, लेकिन उन्हें ऐसा करने को कहा जा रहा है.' सिरसा का कहना है कि AAP का मकसद दिल्ली के प्रदूषण के लिए किसानों को दोषी ठहराना और दिवाली को बदनाम करना है.
आम आदमी पार्टी पर हमला जारी रखते हुए सिरसा ने केजरीवाल पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'दिवाली पर पटाखों पर पाबंदी लगाई जाती है, लेकिन दूसरी धार्मिक प्रथाओं पर खामोशी रहती है. जब बकरीद पर सड़कों पर जानवरों की कुर्बानी दी जाती है, तब क्या केजरीवाल कुछ कहते हैं? ये लोग दिवाली को बदनाम करने में लगे हैं, औरंगजेब की तरह हिंदू परंपराओं पर हमला कर रहे हैं.'
'फेल रही केजरीवाल सरकार'
सिरसा ने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार दस साल में प्रदूषण पर काबू पाने में बुरी तरह नाकाम रही है. उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने दस साल पंजाब के किसानों को दोष देने में बिता दिए. अब जब हमने सिर्फ सात महीनों में दिल्ली की कई पुरानी समस्याओं पर काम शुरू किया है, तो वे बौखला गए हैं.'
सिरसा ने दिखाया डेटा

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









