
दिल्ली के पार्क में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
AajTak
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 20 वर्षीय युवक दिलशाद घायल अवस्था में मिला. शुक्रवार शाम दुर्गा मंदिर पार्क के पास लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है.
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दुर्गा मंदिर पार्क के पास युवक घायल अवस्था में पाया गया. पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने युवक को पार्क के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल (Jag Pravesh Chandra Hospital) में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हत्या की सनसनीखेज वारदात, बेड में मिली किन्नर की लाश
पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला हत्या का भी हो सकता है. हालांकि, अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक के परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने आगे कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने युवक की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








