
दिल्ली के नरेला में रेलवे ट्रैक के पास मिले महिला और दो बच्चों के शव, मचा हड़कंप
AajTak
दिल्ली के नरेला में रेलवे ट्रैक के पास तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के पास तीन शव पड़े होने की सूचना मिली थी. मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के नरेला इलाके में रेल की पटरियों के पास एक तीन शव मिले हैं. इनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि तीनों के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
इस मामले के संबंध में रेलवे डिवीजन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया और तीनों शव कब्जे में ले लिए. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच बाहरी उत्तर जिला पुलिस को सौंपी गई है. पुलिस तीनों की शिनाख्त में जुटी हुई है.
नेपाली नागरिक की भी मिला है शव, जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के तिलक विहार इलाके में 43 वर्षीय एक नेपाली नागरिक का शव मिला है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजकुमार गालन के रूप में हुई है, वह नेपाल के कालीकर का रहने वाला था. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि पुलिस को तिलक विहार में सीआरपीएफ कैंप के पास शव मिलने की सूचना मिली थी.
तिलक नगर थाने में IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. शव की जांच करने पर गले पर गहरा कट पाया गया है. अधिकारी ने बताया कि अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीमों को मौके पर बुलाया गया है.
बताया जा रहा है कि राजकुमार काम की तलाश में विकासपुरी दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्तों से मिलने आया था. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगालने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








