
दिल्ली के दक्षिणपुरी में एक घर में 4 मौतें, दम घुटने की आशंका
AajTak
दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ एक ही घर में चार लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, चारों लोग एक ही कमरे में थे. पुलिस को आशंका है कि 'दम घुटने से इन सभी की मौत हुई है'. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











