
दिल्ली के दंगल में AI बना नया चुनावी हथियार! पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर तेज हुई तकरार
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सियासी दल अपने विरोधियों पर निशाना साधने के लिए AI तकनीक का सहारा ले रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार वीडियोज ने चुनाव प्रचार को नई धार दी है लेकिन ऐसे वीडियो कभी-कभी रोचक कम और विवादित ज्यादा हो रहे हैं.
दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल प्रचार और वादों के जरिए जनता का समर्थन हासिल करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. एक तरफ चुनावी रैलियों का बोलबाला है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी अलग तरह सियासी जंग लड़ी जा रही है. ट्विटर, फेसबुक, X, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार चुटीले अंदाज में प्रचार कर रही हैं, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नया हथियार बनकर उभरा है.
AAP का आंबेडकर से जुड़ा वीडियो वायरल
हाल में बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर देशभर में सियासी बहस छिड़ गई थी और सड़क से संसद तक इसकी गूंज सुनाई दी. इस विवाद पर दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी ने AI की मदद से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अरविंद केजरीवाल को बाबा साहेब आशीर्वाद देते दिख रहे हैं. इस वीडियो में केजरीवाल कहते हैं कि बाबा साहेब उनको ताकत दें ताकि वे संविधान का अपमान करने वालों से लड़ सकें. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोरी तो इसके जवाब में विपक्ष की ओर से कई आलोचनात्मक वीडियो पोस्ट भी किए गए.
आम आदमी पार्टी के X पर पोस्ट एक अन्य AI वीडियो में केजरीवाल को सर्वकालिक महान नेता (G.O.A.T.) दर्शाया गया है. AI की मदद से तैयार एक और वीडियो में केजरीवाल को दिल्ली का बेटा बताया गया है. सीधे तौर पर एआई का इस्तेमाल कर पार्टी अपने नेता को बड़ा दिखाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश कर रही है. वहीं विरोधी दल बीजेपी भी AI का इस्तेमाल कर AAP पर निशाना साध रही है.
बीजेपी ने लिया 'पंचायत' का सहारा
बीजेपी ने इंस्टा पर पंचायत वेब सीरीज के एक पॉपुलर सीन का वीडियो पोस्ट किया जिसमें बिनोद और भूषण बात कर रहे हैं. इस वीडियो का ऑरिजिनल ऑडियो बदलकर दिल्ली की संजीवनी योजना को लेकर AAP पर निशाना साधा गया है. इस AI वीडियो को 'ई तो गजबे फ्रॉड हो रहा है' के टाइटल के साथ पोस्ट किया गया है, जिसमें AAP की योजना को जनता के साथ फ्रांड बताया गया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









