
दिल्ली के तिमारपुर में सिगरेट जलाने के लिए माचिस नहीं दिया तो दो किशोरों ने चाकू से गोदकर ले ली जान
AajTak
दिल्ली के तिमारपुर में दो लड़कों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. पूछताछ करने पर, दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उनमें से एक ने मृतक युवक से सिगरेट जलाने के लिए माचिस देने के लिए कहा था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उनके बीच बहस हो गई.
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर (Timarpur) इलाके में दो लड़कों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे की वजह यह थी कि उसने उन्हें सिगरेट जलाने के लिए माचिस देने से इनकार कर दिया था. दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तिमारपुर पुलिस स्टेशन में चाकू मारने की घटना के संबंध में एक PCR कॉल आई थी.
एजेंसी के मुताबिक पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एमके मीना ने कहा कि मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने पाया कि एक ऑटोरिक्शा के अंदर और उसके आसपास खून बिखरा हुआ था. उन्होंने कहा कि तब तक घायल व्यक्ति को हिंदू राव अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था. डीसीपी ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर टीम को पता चला कि युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.
एमके मीना ने बताया कि अपराध वाली जगह की जांच की गई और एक चश्मदीद का बयान दर्ज किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि अपराध स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर, पुलिस ने दो युवकों की पहचान की और रविवार को उन्हें पकड़ लिया. अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: चीफ जस्टिस के सामने शख्स ने चाकू से काटा खुद का गला, कर्नाटक हाई कोर्ट में मची अफरातफरी
मौक से भाग गए थे आरोपी
पूछताछ करने पर, दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उनमें से एक ने मृतक युवक से सिगरेट जलाने के लिए माचिस देने के लिए कहा था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उनके बीच बहस हो गई. डीसीपी ने कहा कि जैसे ही बहस बढ़ी, उनमें से एक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया और इसके बाद दोनों मौके से भाग गए. उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक पहले भी एक अन्य जघन्य अपराध में शामिल रह चुका है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






