
दिल्ली के तापमान में गिरावट, बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते आज स्कूल बंद, मौसम पर जानें लेटेस्ट अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अक्टूबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, केरल, दक्षिण और तटीय कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट तो उत्तर कर्नाटक और गोवा व कोकण में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा भारी बारिश के कारण बेंगलुरु के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है.
देश के सभी राज्यों से आधिकारिक तौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है. वहीं दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने दस्तक दी है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल रही है. बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश को देखते हुए सरकार ने बुधवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. वहीं ऑफिस जाने वालों को घर से काम करने की सलाह दी है.
मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं केरल, दक्षिण और तटीय कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट तो उत्तर कर्नाटक और गोवा व कोकण में येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा और इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान, तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं तेलंगाना और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है.
देश की मौसमी गतिविधियां

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








