
दिल्ली के गांधी नगर में बंगाल के युवक की हत्या, किराए के घर में मिला शव, केस दर्ज
AajTak
दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में दर्जी का काम करने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई. वह गांधी नगर इलाके में ही किराए के कमरे में अपने दोस्तों के साथ रहता था. उसके एक रूममेट ने ही पुलिस को उसकी हत्या की जानकारी दी थी.
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. वह अपने दो दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था, जोकि गांधी नगर मार्केट में ही दर्जी का काम करते थे. मृतक युवक के दोस्त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं.
पुलिस ने सोमवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक 24 वर्षीय दर्जी की उसके किराए के मकान में हत्या कर दी गई. रब्बानी नामक युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और वह दो अन्य लोगों के साथ एक कमरे में रह रहा था, जो गांधी नगर मार्केट में दर्जी का काम करते थे.
लूटपाट के लिए हुई थी दिल्ली के डॉक्टर की हत्या, 24 साल से घर में काम करने वाली मेड ने रची साजिश
बंगाल का रहने वाला है आरोपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसके एक रूम मेट रमजान ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया कि मेरे रूममेट रब्बानी की कथित तौर पर शाहिद हुसैन लस्कर ने हत्या कर दी है. अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले आरोपी लस्कर को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








