
दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मेल मिलने के बाद खाली कराया गया कैंपस
AajTak
राजधानी दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने का एक ईमेल मिला है. मेल मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया है. फिलहाल पुलिस स्कूल की जांच कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस जगह पर बम रखा गया है.
राजधानी दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने का एक ईमेल मिला. मेल मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया. सावधानी बरतते हुए सबसे पहले पूरे कैंपस को खाली करवाया गया और फिर बॉम्ब स्कॉड ने अपनी कार्रवाई शुरू की. अभी के लिए टीम को स्कूल में कोई बम नहीं मिला है.
टीम की तरफ से पूरे स्कूल की जांच की गई, डॉग स्कॉड का भी इस्तेमाल हुआ. लेकिन कही कोई बम नहीं मिला. साउथ डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी का कहना है कि ईमेल की जांच की जा रही है. जिले की साइबर टीम मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि ये किसी की शरारत है.
हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश आने से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम से धमकी भरी चिट्ठी मिली थी. चिट्ठी में कांग्रेस नेता को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकीभरा पत्र एक मिठाई की दुकान के बाहर एक अज्ञात शख्स छोड़ गया था. चिट्ठी में 'भारत जोड़ो यात्रा' के इंदौर पहुंचने पर राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.
ऐसा ही एक मामला अप्रैल 2022 को बेंगलुरु में सामने आया था. यहां किसी ने छह स्कूलों में बम की धमकी वाला मेल भेज दिया था. सभी छह स्कूलों में इस वक्त एग्जाम चल रहे थे. सुबह 11 बजे ईमेल आया था कि स्कूल परिसरों में बम प्लांट किये गए हैं. इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.
ऐसा ही एक केस जून 2022 में सामने आया था, जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rss) के 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस मामले में लखनऊ के मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. जिन कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, उसमें उत्तर प्रदेश के दो कार्यालय और चार कर्नाटक के कार्यालय शामिल थे. वॉट्सएप ग्रुप में तीन अलग-अलग भाषाओं में धमकी दी गई थी. इसमें हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल किया गया था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








