
दिल्ली के अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल आज, 2 घंटे तक प्रभावित रहेगी स्वास्थ्य व्यवस्था
AajTak
दिल्ली नर्सेज फेडरेशन की मुख्य मांगो में 17 साल से कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे नर्सेज को रेगुलर करने, वैकेंसी भरे जाने और 2017 जनवरी से लंबित क्वालिफिकेशन पे को रिलीज करने की बात है.
दिल्ली सरकार के लगभग सभी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सांकेतिक हड़ताल करेंगे. इस दौरान वह अस्पताल की सेवाओं से अलग रहकर एडमिन ब्लॉक के सामने खड़े होकर प्रदर्शन करेंगे. यह हड़ताल दिल्ली नर्सेज फेडरेशन की तरफ से बुलाई गई है.
इनकी मुख्य मांगो में 17 साल से कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे नर्सेज को रेगुलर करने, वैकेंसी भरे जाने और 2017 जनवरी से लंबित क्वालिफिकेशन पे को रिलीज करने की बात है. इसके अलावा इसमें कहा गया है कि नर्सेस कैडर के सभी लंबित प्रमोशन तुरंत कराए जाएं, नए पद सृजित कर रिक्त पदों पर तुरंत भर्ती हो, 1 जनवरी 2016 से लंबित क्वालिफिकेशन पे को तुरंत रिलीज किया जाए और रिक्रूटमेंट रूलस को भी रिव्यू किया जाए.
बताते चलें कि फेडरेशन ने 18 अक्टूबर को दिल्ली सचिवालय के सामने भी धरना दिया था. गौरतलब है कि इससे पहले साल 2020 के अंत में भी नर्सेज की एक बड़ी हड़ताल हुई थी. तब देश के सबसे बड़े अस्पताल दिल्ली स्थित AIIMS में 5000 नर्सें हड़ताल पर चली गई थी. हड़ताली नर्सों में महिला और पुरुष दोनों शामिल थे. इससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई थी. उस समय कोरोना काल में नर्सों के हड़ताल ने परेशानी और बढ़ा दी थी. मरीज परेशान हो रहे थे और कई वार्ड में मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं था. हालांकि ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में ज्यादा असर नहीं पड़ा था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









