
दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, आने वाले दिनों में NCR में सांस लेना मुश्किल!
AajTak
दिल्ली की हवा मंगलवार शाम और खराब हो गई, AQI 372 तक पहुंच गया और 16 स्टेशनों की वायु गुणवत्ता 'सेवियर' श्रेणी में रही. अगले कुछ दिनों तक AQI 'बहुत खराब' रहने का अनुमान है, साथ ही रात में धुंध और कोहरा पड़ सकता है. मंगलवार का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, बुधवार को भी मौसम ठंडा और कोहरे वाला रहने की संभावना है.
दिल्ली की एयर क्वालिटी मंगलवार शाम को और बिगड़ गई और AQI 372 तक पहुंच गया, जो 'सेवियर' श्रेणी के करीब है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 16 की AQI 400 से ऊपर थी, जो स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है.
कौन से इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित? 'सेवियर' श्रेणी में बुरारी, आनंद विहार, मुंडका, बवाना, विवेक विहार, रोहिणी, सोनिया विहार, अशोक विहार, पंजाबी बाग सहित अन्य इलाके शामिल हैं. CPCB के मानकों के अनुसार, 0–50 'अच्छा', 51–100 'संतोषजनक', 101–200 'मध्यम', 201–300 'खराब', 301–400 'बहुत खराब' और 401–500 'सेवियर' माना जाता है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है. रात में धुंध और कोहरा पड़ सकता है. सतही हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा से हल्की गति से चलेंगी और दोपहर तक 5 किमी प्रति घंटे तक बढ़ेंगी. शाम और रात में हवाओं की गति उत्तर दिशा से लगभग 10 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है.
क्यों बढ़ रहा प्रदूषण? मंगलवार को दिल्ली के कुल प्रदूषण में ट्रांसपोर्ट सेक्टर की वजह से 18.4 प्रतिशत सबसे अधिक प्रदूषण था. इसके बाद बाहरी उद्योग 9.2 प्रतिशत, और पड़ोसी शहरों नोएडा 8.2 प्रतिशत, गाज़ियाबाद 4.6 प्रतिशत, बागपत 6.2 प्रतिशत, पानीपत 3.3 प्रतिशत और गुरुग्राम 2.9 प्रतिशत की वजह से प्रदूषण रहा. बुधवार को ट्रांसपोर्ट का योगदान 15.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बुधवार को मौसम विभाग ने कोहरे की संभावना जताई है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






