
दिल्ली की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं G-20 के दौरान बनी कलाकृतियां
AajTak
जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों को कलाकृतियों और फव्वारे आज भी शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के सक्सेना ने इन प्रतिष्ठानों की स्थिति की समीक्षा करने और उनकी देखरेख की जांच करने के लिए एक बैठक की है.
पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का कायाकल्प किया गया था. शहरों की सड़कों को कलाकृतियों और फव्वारों से सजा दिया गया था. हालांकि, कुछ लोगों ने कहा था कि आयोजन के बाद शहर की भव्यता फीकी पड़ जाएगी. लेकिन शिखर सम्मेलन के आयोजन के एक साल बाद भी कुछ लोगों की ये आशंकाएं स्पष्ट रूप से गलत साबित हो रही है. जिसमें सड़कों किनारे बनी कलाकृतियों और सजावट आज भी बेहतर स्थिति में हैं.
दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के सक्सेना ने इन प्रतिष्ठानों की स्थिति की समीक्षा करने और उनकी देखरेख की जांच करने के लिए एक बैठक की है और विभिन्न विभागों द्वारा इन कलाकृतियों के रखरखाव को बनाए तंत्र के लिए धन्यवाद किया.
दिल्ली में जी-20 के आयोजन से पहले कोणार्क व्हील, यक्षिणी और एलीफैंट फैमिली जैसी 150 प्राचीन कलाकृतियों का नियमित रूप से रखरखाव किया जा रहा है. इसी तरह राजस्थान से खरीदे गए 150 स्टोन फव्वारे भी सुचारू रूप से चल रहे हैं.
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाती हैं कलाकृतियां
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली ये कलाकृतियां मुख्य रूप से राजस्थान और ओडिशा से ली गईं थीं. और उन्हें राणनीतिक रूप से दिल्ली में स्थापित किया गया है. ये कलाकृतियां राजधानी की मुख्य सड़कों से लेकर टूरिस्ट स्पॉट पर आकर्षण का केंद्र हैं.
एलजी ने जी-20 के संपन्न होने के बाद पिछले साल 130 फील्ड विजिट की हैं, ताकि इन सभी कलाकृतियों के रखरखाव मानकों को बनाए रखा जा सके. उनकी लगातार निगरानी की वजह से कलाकृतियों इंजेक्टेबल स्थिति में बनी हुई है, जिससे साबित होता है कि जी-20 के लिए राजधानी के लिए किया गया सौंदर्यीकरण अस्थायी नहीं था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










