
दिल्ली की बैठक से गहलोत को झटका, कांग्रेस के रुख के बाद क्या पायलट भरेंगे सियासी उड़ान!
AajTak
दिल्ली में हुई राजस्थान कांग्रेस की मीटिंग के दौरान खड़गे ने राहुल गांधी की मौजूदगी में मुस्कुराते हुए गहलोत से कहा कि वह अपना क्रेप बैंडेज उतार फेंकें और चुनाव मैदान में उतरें. मीटिंग में सचिन पायलट की वह तीनों मांगें भी मान ली गई हैं, जिन्हें लेकर वह अपनी ही सरकार के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं.
राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर रणनीतियों और बैठकों का दौर जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान कांग्रेस की अहम बैठक हुई. इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अशोक गहलोत को कबीरदास का दोहा ''काल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में परलय होगी, बहुरि करेगा कब..." सुनाया. हालांकि इस दोहे के कई मायने निकाले जा रहे हैं. उधर, अटकलें ये भी लगने लगी हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में पायलट की भूमिका अहम हो सकती है. क्योंकि मीटिंग में पायलट की तीनों मांगें स्वीकार कर ली गई हैं. बता दें कि गहलोत इस मीटिंग में वर्चुअल रूप से जुड़े थे. हाल ही में अशोक गहलोत के पैर में चोट लग गई थी, इसी वजह से वह ऑनलाइन ही इस मीटिंग में शामिल हुए.
मीटिंग में खड़गे ने राहुल गांधी की मौजूदगी में मुस्कुराते हुए गहलोत से कहा कि वह अपने पैर में बंधा क्रेप बैंडेज उतारकर फेंक दें और चुनाव मैदान में उतरें. वहीं, AICC महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गहलोत को याद दिलाया कि कैसे ममता बनर्जी ने पैर में फ्रैक्चर के कारण 2021 का बंगाल विधानसभा चुनाव व्हीलचेयर से लड़ा था.
राजस्थान कांग्रेस की इस अहम बैठक में कई बातें सामने आईं. चर्चा के दौरान राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे काफी मुखर नजर आए.पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सीएम गहलोत को सचिन पायलट की तीन प्रमुख मांगों को मजबूती के साथ लागू करने के लिए कहा गया है. इसमें आरपीएससी के पुनर्गठन की मांग, वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच और भर्ती परीक्षा के पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त कानून बनाना शामिल हैं.
गहलोत ने मीटिंग में गिनाईं उपलब्धियां
मीटिंग के दौरान जब गहलोत ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों की तीन पन्नों की सूची सौंपी है, तो खड़गे ने उन्हें उस पत्र के बारे में याद दिलाया जो उन्होंने लिखा था और मुख्यमंत्री से राज्य में दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था. खड़गे ने कहा कि उन्हें यह सुनकर शर्मिंदगी हुई कि दलितों के खिलाफ अपराध करने वाले आसानी से बच जा रहे हैं.
वेणुगोपाल ने की बड़ी घोषणा

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










